सुबोध पाठक  संवाददाता जसवंतनग

कचौरा मार्ग लखेरा कुआ समीप यात्रियों से लदा ऑटो वाहन पलटा, चालक सहित घायलयात्रियों को CHC में इलाज को कराया भर्ती

जसवंतनगर।बलरई थाना क्षेत्र के कचौरा मार्ग पर स्थित लखेरा कुआ पुलिस चौकी पास मोहरछट पर्व पर कुंडेश्वर महाराज मंदिर से दर्शन कर लौट रहे ऑटो वाहन का अगला पहिया का एक्सल टूटने से अचानक ऑटो वाहन पलट गया जिससे उसमें सवार यात्रियों सहित ऑटो चालक घायल हो गया। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। राहगीरों की मदद से 4 घायलों को एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। चालक व घायल 3 महिलाएं ग्राम घुरहा जाखन निवासी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *