पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

घिरोर/मैनपुरी  थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली मंदबुद्धि युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी कर दी। जिसके बाद युवती के परिजनों ने थाना में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। जिसपर आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आवश्यक लिखापड़ी के बाद मा. न्यायालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक मंदबुद्धि युवती को घर में अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी थी। जिसके बाद युवती के परिजनों ने थाना में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवती के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक मिथुन पुत्र गंगाशरन निवासी भुर्जी वाली गली कस्बा व थाना घिरोर जनपद मैनपुरी को कस्बा स्थिति गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरफ्तार किए गए युवक को आवश्यक लिखापड़ी के बाद मा. न्यायालय भेज दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *