ए, के, सिंह संवाददात
औरैया, शहर के हाईवे रोड़ स्थित सुप्रसिद्ध साई मंदिर सभागार में समाजवादी पार्टी का विशाल प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डाॅ. मनोज पाण्डे़य ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वही उन्होने ने बताया कि भाजपा सरकार में ब्राहमणों की हो रही हत्याओं पर खेद व्यक्त किया , तथा ब्राहमणों के साथ साजिश बताया । खुशी दुबे का मुकदमा लड़ने को लेकर कुंभकरण की नींद से जागने का भी एक पार्टी पर आरोप लगाया। इसके अलावा सपा सरकार द्वारा प्रदेश को नए आयाम तक पहंुचाने की सराहना की हैं। वही उन्होने प्रदेश के ब्राहमणों को एकजुट होकर वर्ष 2022 मंे होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया , तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह भेंट किए गये । कार्यक्रम के दौरान आचार्यो द्वारा वेद मंत्र उच्चारण के साथ शंखनाद किया गया । इसके अलावा सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि केके ओझा ने भी संबोधित किया । वहीं सपा के आयोजक डाॅक्टर आलोक पांडे़ तथा सपा पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करने के साथ ही फरसा व परशुराम जी की प्रतिमा भेट की , कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया , प्रदीप यादव , सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया , अशोक यादव , जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव , रमेश शर्मा, मुकेश कोरी , अवधेश शर्मा, रेखा वर्मा , मधु पांडे , अंजली अवस्थी , संयोगिता दीक्षित पत्नी आनंद दीक्षित, शिवम दीक्षित, डाॅ. उपेन्द्र तिवारी , मयंक तिवारी , रामू तिवारी ,मंगल पाल, श्याम तिवारी , अमन तिवारी , प्रशंात तिवारी, पवन तिवारी, कपिल पाडेंय, गोपाल मिश्रा, गुड्डू तिवारी ,अजय तिवारी ,रामू शुक्ला , कल्लू शुक्ला आदि लोग बडी़ संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहें।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *