Sunday , October 27 2024

सैफई में आठों समितियों पर सपा का कब्जा,निर्विरोध चुने हुए

फोटो:-चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्ष का स्वागत किया जाता हुआ

सैफई/ जसवंतनगर(इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सहकारिता के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के गृह ब्लॉक सैफई में आठ समितियों पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

सहकारी समितियों में रविवार को अध्यक्ष पद पर चुनाव कार्यक्रम घोषित था। सभी आठ समितियों निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किए गए। इनमें सभी पर सपा का कब्जा बरकरार रहा है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से 12 बजे तक दावेदारों ने नामांकन किया। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। तीन बजे से मतदान होना था। सभी समितियों में एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व संचालक निर्वाचित हो गए। साधन सहकारी समिति सैफई में, इंद्रजीत यादव अध्यक्ष, एवं रामनाथ नरोहली निवासी उपाध्यक्ष चुने गए।

किसान सेवा सहकारी समिति हैवरा में नरेश चंद अध्यक्ष एवं कुंवर बहादुर उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

साधन सहकारी समिति बरौली खुर्द में माया देवी पत्नी लाखन सिंह निवासी बलभद्रपुर अध्यक्ष, निर्वाचित हुई। उपाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया था जिसकी वजह से यह पद रिक्त है।

साधन सहकारी समिति कुम्हवार लगातार दूसरी बार सनी यादव पुत्र राजीव कुमार अध्यक्ष बने।

साधन सहकारी समिति अटोपुर नगला सेवा मैं रामादेवी अध्यक्ष, साधन सहकारी समिति चौबेपुर पर आदेश वीर सिंह अध्यक्ष एंव सुनीता देवी उपाध्यक्ष, किसान साधन सहकारी समिति राजमऊ वैदपुरा पर पर ज्ञान सिंह अध्यक्ष पन्नालाल उपाध्यक्ष, किसान सेवा सहकारी समिति लाडपुर पर महावीर सिंह अध्यक्ष,महेश बाबू उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुई।

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को कुमदेश चन्द्र यादव,चंदगीराम यादव प्रधान,नितुल प्रताप प्रधान,सुभाष यादव,डीलर,अंकित बीटू, सर्वेश यादव बाबा प्रधान, पंकज यादव अंसार खा,आदि ने बधाई दी।

*वेदव्रत गुप्ता