Sunday , October 27 2024

 घर में सूनी पाकर नामजद किशोरी को भगा ले गया, रिपोर्ट दर्ज

  •  घर में सूनी पाकर नामजद किशोरी को भगा ले गया, रिपोर्ट दर्ज
    _______

          जसवंतनगर इटावा।क्षेत्रांतर्गत एक गांव से 5 दिन पूर्व एक व्यक्ति एक 18 वर्षीय किशोरी को उस समय घर से उठाकर भगा ले गया ,जब उसकी मां अपने मायके नव दुर्ग मैया का झंडा चढ़ाने गई थी । घर पर किशोरी का चाचा रह गया था। घटना के समय 4 बजे चाचा भी खेत पर काम करने गया था।

              जब किशोरी की मां शाम को घर लौटी तो पता चला कि सत्यपाल  पुत्र।राम  बहादुर लोधी  निवासी कांधनी , थाना सिविल लाइन  इटावा उसे भगा कर ले गया है। मां की तहरीर पर जसवंत नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
    *वेदव्रत गुप्ता
    ______