Saturday , October 26 2024

जसवंतनगर में 24 घंटे प्रवास के बाद पुष्पदंत सागर फिरोजाबाद की ओर रवाना

 

फोटो: पुष्प दंत सागर महाराज जसवंत नगर से बिहार करते वक्त आशीर्वाद की मुद्रा में
_____
जसवंतनगर(इटावा)। सन 1994 के बाद जसवंतनगर की धरती पर पधारे आचार्य 108 पुष्पदंत सागर महाराज गुरुवार तड़के 5 बजे नगर से सिरसागंज की ओर विहार कर गए। इस मौके पर मौजूद जैन श्रद्धालुओं ने उन्हें भरे मन से जय-जय कार के बीच विदाई दी।

   विहार शुरू करने से पूर्व महाराज ने पूरे जसवंतनगर को कल्याणकारी प्रगति का आशीर्वाद दिया।

   वह बुधवार सुबह  इटावा से जसवंतनगर आए थे करीब 24 घंटे ही वह जसवंतनगर में रहे। पूरे दिन नगर के जैन और अजैन श्रद्धालुओं को दर्शन देते अपने प्रवचनों से संतृप्त कियाथा। शाम को वह लुदपुरा मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे थे तथा मंदिर जी में विराजित सभी मूर्तियों का बारी बारी से दर्शन करते हुए मान स्तंभ का भी दर्शन किया था।वहां उनकी अगवानी जैन समाज के अध्यक्ष देवेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन उर्फ वीरू दादा, विनोद जैन उर्फ  निक्का जैन, प्रवीण जैन उर्फ पिंटू जैन, बल्ले जैन, अक्षत जैन, अंजलि जैन ,सत्य प्रकाश जैन, विजय कुमार जैन आदि ने किया था।

   आज सवेरे महाराज जी जब जैन भवन से बिहार करने के लिए तैयार थे तो उन्हें विदा करने बड़ी संख्या में जैन अनुयाई दिन में महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल थे पहुंच गए थे और महाराज जी को सभी ने उनके साथ बिहार करते हुए कुर्सेला गांव तक विदा किया
पुष्पदंत सागर महाराज के साथ चल रहे उनके संग पति भिंड निवासी सुभाष चंद्र जैन ने बताया कि महाराज 14 अप्रैल को फिरोजाबाद पहुंचेंगे और उसके बाद वहां से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होंगे।
 महाराज जी के विहार के दौरान
समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, चेतन जैन,विनोद जैन,अतुल बजाज ,आशीष जैन,रोहित जैन,विवेक जैन, रवि जैन,विमल जैन,अंकित जैन,राजकुमार जैन आराध्य जैन,एकांश जैन,अनुपम जैन,विनीत जैन, नितिन जैन, मोहित जैन, अनुभव जैन ,संजय जैन ,प्रखर जैन मनोज जैन , सुनील जैन, प्रदीप जैन तथा बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। पुष्पदंत सागर महाराज के जसवंतनगर प्रवास के दौरान सोसल और  प्रिंट मीडिया द्वारा शानदार कवरेज करने तथा सहयोग देने के लिए जैन समाज के मीडिया प्रभारी आराध्य जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया है।
*वेदव्रत गुप्ता