Monday , September 23 2024

अ. भा. विद्यार्थी परिषद ने मनाया बाबा साहेब का जन्मदिन

 

जसवंतनगर (इटावा)। अखिल भारतीय  विद्यार्थी परिषद जसवंतनगर  इकाई के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  बड़े धूम-धाम से उनका जन्म दिवस मनाया।
           तहसील संयोजक हिमांशू प्रजापति और नगर मंत्री राजन बाजपेई ने कहा कि बाबा साहब के बताये मार्ग पर पूरी सत्यता के साथ हम लोग चलें और चलने के लिये लोगों को प्रेरित  करें।
श्रद्धांजलि देने वाले कार्यकर्ताओं में पूर्व विस्तारक दीपक वर्मा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितिक गुप्ता , नगर सहमंत्री मोहित वर्मा, सह सयोंजक ओम बघेल , नगर आंदोलन प्रमुख विजय नंदवंशी , सोशल मीडिया सयोंजक अनुभव गुप्ता आदि जसवंतनगर इकाई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*वेदव्रत गुप्ता
____
_