फिल्म परदेस (Pardes) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary)अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलो दिमाग पर छा गई थीं. उनकी खूबसूरत स्माइल और सुंदर आंखों ने फैंस को दीवाना बना दिया था.

उनका दो बार मिसकैरिज भी हुआ. इंटरव्यू के दौरान महिमा ने बताया कि ” मैं एक और बच्चे की भी उम्मीद कर रही थी और मेरा मिसकैरेज हो गया. इसके बाद मुझे दूसरी बार भी मिसकैरिज से गुजरना पड़ा, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वहां खुश नहीं थी.

महिमा की मां ने उन्हें समझाते हुए कहा कि, ‘मैंने तुम्हें संघर्ष करते देखा, मैंने तुम्हें ऊपर और नीचे देखा, और तुम खुद को क्यों मार रहे हो? अगर तुम्हे यहां अच्छा लगता है तो इससे आपको अच्छा महसूस होगा.’

इसके बाद महिमा अपने पति से अलग रहने लगी, साल 2013 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया. महिमा अपनी बेटी अरियाना के अकेले परवरिश कर रही हैं. दोनों की अक्सर एकसाथ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *