अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भले बॉलीवुड में न हो लेकिन वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने परिवार की फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

उन्होंने चैक प्रिंटेड शर्ट पहनी हैं वहीं उनकी मां शर्मिला व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में हैं और हमेशा की तरह की काफी सुंदर लग रही हैं.  सबा ने इस फोटो के साथ लिखा, मां और बेटा एक साथ तैयार, हमेशा के लिए… इस कैप्शन के साथ उन्होंने हार्ट की इमोजी भी शेयर किया.

मां शर्मिला के साथ सैफ की ये फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. जिसे देखकर फैंस कह रहे हैं तैमूर अपनी मां की नहीं बल्कि अपने पिता सैफ अली खान की कॉपी हैं.  एक और फैन ने लिखा कि, ‘हमें लगता था कि तैमूर अपनी मां करीना कपूर की वजह से क्यूट हैं लेकिन वो तो अपने पिता की कॉपी लग रहे हैं’.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *