Saturday , October 26 2024

 जसवंत नगर पुलिस ने एक दिन में 9 अभियुक्त गिरफ्तार किए

_____

जसवंत नगर (इटावा)। थाना जसवंत नगर पुलिस ने 9 अभियुक्तों को  रविवार को गिरफ्तार  किया है। इनमें कई वारंटी अभियुक्त भी है।

   थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी ने बताया है कि गिरफ्तार  अभियुक्तों में शीशपाल  पुत्र गंभीर सिंह , काका  उर्फ अर्जुन  पुत्र गंभीर सिंह निवासीगण ग्राम नगरिया भाट,   को अंतर्गत धारा 151 सीआरपीसी में तथा  वारंटी अभियुक्तगण राम अवतार पुत्र सिकंदर निवासी हनुमंत खेड़ा , मनोज कुमार पुत्र हजारी लाल जाटव निवासी निलोई  , आशा देवी पत्नी स्व. उमेश चंद्र निवासी नगला नवल मौजा, खेड़ा बुजुर्ग अवनीश कुमार उर्फ आशु पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम भावलपुर , अर्चना पुत्री महेश सिंह उर्फ हिमांशी ,सीता देवी पत्नी महेश  सिंह, महेश सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासीगण ग्राम सुगंध नगर थाना जसवंतनगर  शामिल है । इन्हे गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*वेदव्रत गुप्ता
_____