Saturday , October 26 2024

नागपुर: भीषण आग की लपटों से जली एक फैक्टरी, हादसे में तीन लोग झुलसे

हाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार की सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। इस आग में तीन अन्य घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि यह आग सोनेगांव निपानी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में 11 बजे लगी।

आग लगने के बाद तुरंत दमकल को खबर किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि इस आग में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और आग पर भी काबू पा लिया गया है।