पंकज शाक्य मैनपुरी संवादात

बिछवा/मैनपुरी-  थाना क्षेत्र के भनऊ तिराहे  पर बीती रात्रि मैं अज्ञात चोरों ने देसी शराब बीयर की दुकान  के तालो को तोड़ कर बियर की 18 पेटी व देसी शराब ठेका से 10 पेटी चोरी कर ली साथ ही देसी शराब पर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ डीवीआर इनवर्टर बैटरी को भी चुरा लिया। मामले की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सर्विलेंस टीम को बुला कर छानबीन शुरू कर दी है।
बीती रात्रि में देसी शराब की दुकान जिस पर अजय दुबे पुत्र मुन्ना लाल निवासी  भनऊ बैठते हैं। दुकान का ताला तोड़कर 10 पेटी देसी शराब के साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे डीवीआर इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिया। वही दूसरी दुकान जिसमें राधेश्याम पुत्र महेंद्र निवासी भन ऊ जो बीयर की दुकान में बैठते हैं उनकी दुकान से 18 पेटी बियर  पेटी चोरी कर ली गई है। इससे पहले 5 तारीख की रात्रि में बीयर की दुकान में ताला तोड़कर बीयर  की पेटियो को  चोरी कर लिया गया था। मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था। पुलिस उस आधार  चोरों का पता लगा रही है। लेकिन चोरों का पता लगाने से पहले ही दोबारा फिर दोनों दुकानों में चोरी हो गई। साथ ही चोरी होने के बाद  शटरो  को बंद करके चले गए। सुबह जब दुकानदार वहां आए तो ताले टूटे पड़े थे। जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष कपिल कुमार वशिष्ठ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया साथ ही सर्विलांस  टीम ने मौके पर पहुंचकर  मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वही दुकानदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात्रि में जो पुलिस कर्मचारी ड्यूटी करते हैं। वह समय से पहले चले जाते हैं। इसलिए चोर अपनी घटना को अंजाम देते हैं। दुकानदारों ने रात्रि में सही तरीके से गस्त लगाए जाने की मांग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *