Thursday , September 19 2024

मंदिर से दर्शन कर लौट रही लड़की को छेड़ने वाले दो अभियुक्त पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए

जसवंतनगर(इटावा)। गुरुवार को मंदिर से दर्शन करके लौट रही एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने के आरोपी दो अभियुक्तों को जसवंत नगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अंदर गिरफ्तार करके जेल भेजा है।     छेड़छाड़ की घटना क्षेत्र के जसोहन की बगिया गांव के पास हुई थी। लड़की उस समय पथरी बाबा के मंदिर के दर्शन करके अपने घर लौट रही थी।
    थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया है कि जसोहन बगिया निवासी शिवेंद्र कुमार(काल्पनिक नाम) द्वारा मामला दर्ज कराया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री गुरुवार को पथरी बाबा के मंदिर पर दर्शन कर घर वापस लौट रही थी, तभी गांव के दो नामजदो सुल्तान जाटव पुत्र लखपत सिंह तथा ज्ञान सिंह पुत्र रामेश्वर एव दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट  तथा छेड़छाड़ की तथा व जान से मारने की धमकी दी  गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 354 323 504 506 तथा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था
     शुक्रवार  सुबह उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह तोमर को सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त गांव में ही है उन्होंने वहां पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की  है।
*वेदव्रत गुप्ता