नवीन पांडेय
: कुसमरा। हिंदी दिवस नगर सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया।नगर सहित क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं सहित साहित्य प्रेमियों ने भी जगह बेजगह कार्यक्रम आयोजित किए। नगर के माँ सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बालिकाओं ने रंगोली बनाकर व अन्य बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता की। कॉलेज के प्रबंधक सौरभ यादव ने मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व विशिष्ट अतिथि अनूप पांडेय का प्रतीक चिन्ह देकर व शॉल उड़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसको हम कभी नही भुला सकते। हम सबको भी हिंदी का सम्मान करना चाहिए। अनूप पाण्डेय ने कहा आज विदेशी लोंगो में भी हिंदी के प्रति रुचि बढ़ रही है और विश्व मे बोली जाने वाली तीन भाषाओं में भी हिंदी का स्थान है। इससे पूर्व बालिकाओं द्वारा बनाई गई रंगोली का मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश यादव, रमाकांत मिश्रा, राजवीर पाल, शिवम यादव, राजीव तिवारी, प्रखर यादव, तिलक सिंह शाक्य, अलकेश यादव, स्वामीशरन, सुभाष चंद्र, जितेंद्र कुमार, रवी गुप्ता, माया प्रकाश शाक्य, राजकिशोर शाक्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *