उत्‍तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए आवेदन का शानदार मौका है. राज्‍य में अधिकतम 40 वर्ष तक की आयु के 10वीं पास उम्‍मीदवारों के लिए 4 हजार से अधिक रिक्‍त पदों पर बंपर भर्ती निकली हुई है.

ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्‍ट मास्‍टर (BPM) और असिस्‍टेंट ब्रांच पोस्‍ट मास्‍टर (ABPM) के पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है. इसके लिए आवेदन 23 अगस्‍त से शुरू हो चुके हैं और 22 सितंबर तक जारी रहेंगे.  आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित है जिसमें नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है.

जो उम्‍मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं और निर्देशानुसार अपनी जानकारी के साथ आवेदन करें. कोई भी जानकारी कैंडिडेट जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.  rectt2.up@indiapost.gov.in पर सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *