Saturday , October 26 2024

एक्सीडेंट रोकने के लिए ट्रैक्टरों पर पुलिस ने लगाई रेडियम पट्टी

फोटो:- ट्रैक्टर ट्रॉली पर रेडियम पट्टी चिपकवाते थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी
___

जसवंतनगर(इटावा)। ट्रैक्टरों  और उनकी ट्रॉलियों में पीछे डिपर लाइट न होने से आए दिन दुर्घटनाएं घटित होती हैं। इसी को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने एक अभियान शुरू किया है।

   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को यहां से गुजर रहे करीब तीन दर्जन ट्रैक्टरों और उनकी ट्रॉलियों पर पीछे रेडियम की पट्टियों को लगाया गया। इनसे रात में दूर से ही पीछे के वाहनों को ट्रैक्टरों का आवागमन  पता चल सकेगा।

   इस अभियान का नेतृत्व  थाना प्रभारी जसवंतनगर मुकेश सोलंकी द्वारा अपने सहयोगी उप निरीक्षको पुलिस स्टाफ के साथ कराया गया।
           पालिका चुनावों को लेकर दुपहिया ,तिपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान  को भी कड़ाई से संचालित किया और हूटर तथा अधिक सवारियां बैठाकर चल रही। डेढ़ दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिलों और गाड़ियों का चालान भी किया।         दिनभर चले इस अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप कटा रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।  ट्रैक्टरों पर सवारिया ढोना रोका जाएगा। यदि ट्रैक्टर चालक ऐसा नहीं करेंगे, तो उनके चालान और सीज की कार्रवाई में पुलिस कोई रियायत नहीं देगी।
* वेदव्रत गुप्ता