मेट गाला 2021 में सेलिब्रेटीज के लुक की चर्चा हर तरफ है. इन लुक्स के ऊपर मीम्स भी बन रहे हैं. मजे की बात यह है कि इन फूड ऑडरिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा बनाए जा रहे मीम्स सबको बहुत पसंद आ रहे हैं.

फूड डिलीवरिंग एप्लीकेशंस जैसे जोमेटो, स्विगी, डोमिनोज वगैरह ने इन लुक्स के ऊफर फनी मीम्स बनाए. कुछ मीम्स सोशल मीडिया यूजर्स कुछ ज्यादा ही पसंद कर रहे हैं.

किम कर्दाशियन का कंप्लीट ब्लैक लुक मेट गाला 2021 के साथ ही मीम्स बनाने के लिए भी खूब पसंद किया जा रहा है. यही नहीं जब ये मीम्स कुछ ज्यादा ही ट्रेंड में आ गए तो ट्विटर पर इनकी बाढ़ सी आ गई.

इस साल का मेट गाला इवेंट कोरोना के कारण कई बार टलने के बाद आयोजित हुआ. हमेशा की तुलना में इस साल इवेंट देर से हुआ. इस साल मेट गाला इवेंट की थीम थी, ‘अमेरिका – ए लैक्सिकॉन ऑफ फैशन’ और सेलिब्रेटीज ने थीम के मुताबिक ही ड्रेसेस सेलेक्ट की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *