Saturday , October 26 2024

तेज आंधी दौरान नगला लक्षी में पेड़ गिरा, 10 वर्षीय बालक की मौत

 

फोटो:- मृत बालक रवि कुमार जाटव उम्र 10 वर्ष
जसवंतनगर (इटावा)। रविवार शाम क्षेत्र में आई आंधी ने जबरदस्त कहर बरपाया है। अब तक मिली सूचना के  अनुसार क्षेत्र में 2 लोगों की मौत हुई है। एक महिला की मौत  तो धरवार गांव में होने की सूचना पहले ही प्राप्त हुई थी, अब इसी ग्राम सभा के ग्राम नगला  लक्क्षी में एक 10 वर्षीय दलित जाति के बालक रवि कुमार जाटव पुत्र नेत्रपाल सिंह की  अपने खेत से अपने घर आते में  पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई है।

     तेज आंधी आने के कारण रास्ते में आम के पेड़ के नीचे वह  खड़ा हो गया था। आम के पेड़ के नीचे वह खड़ा था वह आम का पेड़ गिर गया, जिससे रवि कुमार  पेड़ के नीचे दब  गया तथा मौके पर ही मृत्यु हो गई।     मौके पर धरवार पुलिस पहुंच गई है और मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में है। घटना  से गांव में कोहराम मच गया है ।मृत बालक के परिवारियों का रो रो कर बुरा हाल है।
 *वेदव्रत गुप्ता