इटावा। शहर के मुख्य बाजारों में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम ने व्यापार मण्डल के सदर अध्यक्ष आलोक दीक्षित, इब्जा के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन बेटू सहित अन्य व्यापारियों के साथ मुख्य बाजारों में पैदल गस्त कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उन्हें अपनी हद में दुकान में रहकर व्यापार करने की अपील करते हुये कहा जाम की समस्या का स्थाई इलाज पुलिस और व्यापारियों के सामंजस्य से हल होगा। व्यापारी नेताओ ने भी सभी दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील करते हुये कहा पुलिस व्यापारियों का निरंतर सहयोग कर रही है इसलिये व्यापारियों को भी सहयोग करना चाहिये।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *