फोटो:-जसवंत नगर क्षेत्र के फतेहपुरा गांव में स्वर्गीय महावीर सिंह की स्मृति में आयोजित शांति यज्ञ में आहुतियां डालते लोग तथा चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं शिवपाल सिंह यादव
________
जसवंतनगर (इटावा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आधी शताब्दी तक जसवंत नगर क्षेत्र में समाजवादी आंदोलन के अगुआ रहे तथा जिला पंचायत इटावा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय महावीर सिंह यादव की स्मृति में आयोजित शांति यज्ञ कार्यक्रम में बुधवार को ग्राम फतेहपुरा (धनुआ) में हजारों लोग अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। महावीर सिंह यादव उर्फ प्रधान जी का 9 मई को एक सड़क दुर्घटना में 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।



शांति यज्ञ का यह कार्यक्रम स्वर्गीय के पैतृक घर के सामने विशाल मैदान में आयोजित किया गया था। भारी भीड़ के बीच जो भी नेता आया, वह महावीर सिंह के साथ जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को लोगों के बीच ताजा करते हुए भाव विह्वल हुआ। शांति यज्ञ का यह कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:00 बजे तक चलता रहा और लोगों का आना-जाना बराबर बना रहा पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं भी श्रद्धांजलि देने फतेहपुरा पहुंची हुई थीं। यज्ञ समापन के बाद इस्मत की सभा का भी आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने स्वर्गीय संघर्षपूर्ण जीवन और उनके द्वारा लोगों की की गई सेवाओं और समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए किए गए कामों को याद किया।
शांति यज्ञ में पहुंचने वालों में पूर्व राज्यमत्री विश्राम सिंह यादव, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, सपा महिला महासचिव अनीता यादव पालिका अध्यक्ष जसवंतनगर सत्यनारायण संखवार उर्फ पुद्दल, रिटायर्ड शिक्षक रामपाल सिंह यादव राहुल गुप्ता, डॉक्टर भुवनेश यादव, अमन यादव, अनुज प्रताप सिंह यादव,अनिल प्रताप सिंह यादव,क्षेत्रपाल सिंह यादव, खन्ना यादव, कर्म राज सिंह यादव, विनोद यादव, विद्याराम यादव ,नीरज यादव, हाजी मोहम्मद अहसान, मजरुल्लाह लड्डन, राकेश कुमार यादव, रामपाल बाल्मीक, चंदगीराम यादव राजवीर सिंह बाबा, राम नरेश यादव, राम अवतार यादव,सुरेंद्र सिंह,मुकद्दम सिंह यादव, प्रमोद यादव ,प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, वेदव्रत गुप्ता, अजेंद्र सिंह गौर,अशोक यादव क्रांतिकारी , पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव,सत्यवती यादव,मीना।यादव ऋषि कांत चतुर्वेदी, नीरज यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, सत्यवान संखवार, हनुमंत यादव प्रधान,गोपाल गुप्ता, संजीव शाक्य, डॉ कन्हैया लाल शाक्य, राम उपाध्याय मोहित संखवार शेष कुमार सभासदआदि प्रमुख थे।
-वेदव्रत गुप्ता