नरेन्द्र वर्म
जसराना
स्टेयरिंग लॉक होने से पटीकरा नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर बोलेरो खाई में चली गई। गनीमत रही कि कोई बाइक एवं साईकिल सवार सड़क किनारे नहीं था। ग्रामीणों ने बोलेरो में सवार दो लोगों को सकुशल बाहर निकाला।
थाना छाता मथुरा के गांव सहनवां निवासी संतोष पुत्र महीपाल विद्युत विभाग के अधिकारी एक्सईएन की बोलेरो चलाता है। बुधवार को अपने साथी साहिल के साथ पाढ़म में बोलेरो धुलवाने गया था। लौटते समय पटीकरा पुुल के पास ब्रेकरों को बचाने के प्रयास में बोलेरो की स्टेयरिंग फेल हो गई। स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क किनारे पानी भरी खाई में चली गई। बोलेरो के खाई में जाने से वहां राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे चालक संतोष एवं उसके साथी साहिल को बाहर निकाला। दोनों के सकुशल बाहर निकालने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *