बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. हाल ही में मुंबई पुलिस ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है.

चार्जशीट के मुताबिक़ राज कुंद्रा 5 फरवरी 2019 से 11 दिसंबर 2019 आर्म्स प्राइम में डायरेक्टर के पद पर थे. इसके साथ ही फायनेंशियल ऑडिट के दौरान पता चला की हॉटशॉट पर अक्टूबर 2019 से रेवेन्यू जनरेट हुआ है.

राज कुंद्रा और सौरभ कुशवाह के ईमेल के मुताबक़ 16 नवंबर 2019 को राज कुंद्रा ने ईमेल से बताया की आर्म्स प्राइम उनके सोच के हिसाब से प्रगति नहीं कर रही. है इस वजह से वो आर्म्स प्राइम छोड़ना चाहते है.

राज कुंद्रा जब आर्म्स प्राइम में डायरेक्टर के पद पर थे तभी हॉटशॉट से रेवेन्यू जनरेट हुआ है और वो पैसे केनरिन कम्पनी के लोयस बैंक में जमा हुआ दिखाई दे रहा है. राज कुंद्रा फरवरी से लेकर दिसंबर 2019 तक आर्म्स प्राइम में डायरेक्टर के पद पर थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *