बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में स्पॉट किया गया. अभिनेत्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने कटरा पहुंची थीं. इस दौरान शिल्पा शेट्टी को घोड़े की सवारी करते देखा गया.

मंदिर परिसर में शिल्पा शेट्टी को अन्य भक्तों और मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. शिल्पा शेट्टी भगवानों में अपनी पूरी आस्था रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने घर पर भगवान गणेश को विराजमान किया था. जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था.

राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने मजिस्ट्रेट की एक अदालत में 1,500 पन्नों की चार्ज शीट दायर की है. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अप्रैल महीने में 9 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. जिसके बाद 19 जुलाई को राज कुंद्रा और रायन थोर्प को गिरफ्तार किया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *