अरुण दुबे भरथना
भ रथना के श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति रजि०के तत्वाधान् में आयोजित बुढवा मंगल महोत्सव के दौरान आयोजित दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समिति संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने खलीफा दीनानाथ की मौजूदगी में पहलवानों से परिचय प्राप्त करके एक-दूसरे का हाथ मिलवाया। विभिन्न जनपदों से आये कई पहलवानों के घण्टों चले रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए सैकडों की संख्या में दर्शक प्रांगण में डटे रहे। समापन पर झंडा कुश्ती बराबरी पर छूटी। जिसमें प्रवीण पहलवान फिरोजाबाद व विक्रम पहलवान फिरोजाबाद का कुश्ती मुकाबला बराबर रहा।

दंगल के मुख्य अतिथि श्री यादव ने विजेता पहलवानों को 4100 रूपये नगद व शील्ड व प्रशस्त्रि पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष महेन्द्र पाल भूरे,महामंत्री विनोद कुमार गोस्वामी, कोषाध्यक्ष राजेश पोरवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष मीनू दुबे,रानू यादव,श्रीकृष्ण दास शर्मा, कमलेश यादव,संजीव यादव,के०के०यादव, रामलखन कुशवाहा,विजय सविता, शिवराम सिंह यादव सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *