वालकिशन आगरा

पिनाहट ।गुरुवार को थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सांवलदास पुरा में रात्रि को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने राधे कृष्ण की प्रतिमा को खंडित कर दिया। वही सुबह पूजा अर्चना को पहुंचे ग्रामीण राधे कृष्ण की प्रतिमाएं खंडित देख आक्रोशित हो गए।प्रतिमाएँ खंडित होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल व हिंदू मौके पर पहुंच गए ।और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार  थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव सांवलदास पुरा में नागेश्वर शक्ति धाम मंदिर में राधा कृष्ण की प्रतिमायें विराजमान हैं। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण रोजाना की भांति पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पर पहुंचे तो राधे कृष्ण की प्रतिमाएं खंडित अवस्था में पड़ी हुई थी। राधे कृष्ण की प्रतिमाए खंडित देख ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी ।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं नागेश्वर शक्ति धाम मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति खंडित देख बजरंग दल व  हिंदुओं में आक्रोश व्याप्त हो गया । बजरंग दल व हिंदुओं ने एक सप्ताह में राधे कृष्ण की प्रतिमा खंडित करने वाले असामाजिक तत्वों गिरफ्तारी न होने पर थाना घेराव की चेतावनी दी है ।वहीं पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उन्हें कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *