यूपी में कब खुलेंगे स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थान, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है और कहा है कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में जिन छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है और यूपी में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटीविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है.

उनके इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाए. इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के नए सत्र को शुरू करने के संबंध में कार्ययोजना तैयार की जाए.

यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है. यूपी में अब तक 06 करोड़ 55 लाख 02 हजार 631 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है. राज्य के कई जिलों अलीगढ़, अमरोहा, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, मुरादाबाद और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज नहीं है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *