उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक कपल को दिल्ली से किडनैप किया गया औऱ फिर मध्य प्रदेश ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं लड़की के शव को राजस्थान में ले जाकर फेंक दिया गया।

लड़का और लड़की उत्तर प्रदेश में पड़ोसी थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था लेकिन उनके घरवाले इस रिश्ते को मानने के लिए तैयार नहीं थे। दोनों ने अपने घरवालों को इस रिश्ते के लिए मनाने की कई बार कोशिश की लेकिन वो तैयार नहीं हुए।

लड़के की लाश 5 अगस्त को मिली थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इस बीच लड़के के पिता ने 10 अगस्त को अपने बेटे के गुमशुदा होने के संबंध में एक केस दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों को पूछताछ के लिए बुलाया। शक होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और फिर उन्होंने इन दोनों हत्याओं का जुर्म कबूल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *