अरुण दुबे भरथना

भरथना कस्बा के मोतीगंज (गंदे नाला के समीप) में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे गल्ला थोक व्यापारी अतेंद्र कुमार पुत्र हाकिम लाल निवासी मोहल्ला राजागंज भरथना का दो लाख रुपए से भरा बैग अज्ञात उचक्कों ने पार कर दिया ।

पीड़ित गल्ला व्यापारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि मैं बाजार से कुछ दुकानदारों से दिए गए माल के रुपए की वसूली के दो लाख रुपए लेकर आया था, दुकान पर पहुंचने पर रुपयों से भरा बैग काउन्टर के नजदीक रखी कुर्सी पर रखकर  दुकान पर आए ग्राहक को सामान देने लगा, उसी दौरान अज्ञात उचक्के रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए ,बैग में दो लाख रुपये के अलावा आधार कार्ड,पैनकार्ड,डीएल व अन्य जरूरी प्रपत्र रखे थे।घटना की सूचना पुलिस को दे दी।

घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर अज्ञात बदमाश बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। बाइक से फरार होने के दौरान अज्ञात बदमाश सीसीटीवी कैमरे में भी आए है।

घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय सिंह , प्रभारी निरीक्षक वचन सिंह सिरोही, एसएसआई दीपक कुमार आदि द्वारा  मौके पर पहुंच कर पीड़ित गल्ला व्यापारी से जानकारी हासिल कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर जांच शुरू कर दी है

फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *