अरुण दुबे भरथना

नायब तहसीलदार विशाल सिंह के अनुसार गुरुवार से हो रही बारिश के दौरान तहसील क्षेत्र अंतर्गत सराय चौरी में कमलेश कुमारी पत्नी साहब सिंह के कच्चे मकान की छत का हिस्सा गिर पड़ा,घटना का क्षेत्रीय लेखपाल आरिफ खान ने मौका मुआयना किया गया।

इसके अलावा खितौरा गांव में पक्की दीवार गिरने से मयंक पुत्र शिशुपाल चपेट में आकर घायल हो गया,घायल को परिजन उपचार के लिए ग्वालियर स्थित अस्पताल ले गए,घटना स्थल का क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र शाक्य ने मुआयना किया। जैतपुर (बिजौली) में जागेश्वर दयाल के मकान पक्की दीवार गिर पड़ी,जिसकी चपेट में आकर वह चोटिल हो गए,बकेबर के लुधियानी गांव में साधना पत्नी रवींद्र कुमार के कच्चे मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
फ़ोटो

 

भरथना

पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
साम्हो चौकी प्रभारी रहीश पाल सिंह के अनुसार मुकद्दमा अपराध संख्या 488/18 की धारा 354,504,506 व पास्को एक्ट के वारंटी सरवन कुमार मंत्री निवासी मुडेना भरथना को शुक्रवार की सुबह उंसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *