प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज श्रद्धा पूर्वक हवन पूजन किया गया। जिले भर के कारखानों, वर्कशॉपों तथा मशीनरी स्टोरों पर भी जयंती पर विशेष आयोजन किये गये। भगवान विश्व कर्मा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश प्रभारी विष्णु कुमार शुक्ला बिब्बी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा, सृजन और निर्माण के देवता हैं।
भगवान विश्वकर्मा ने ही रावण की सोने की लंका का निर्माण कराया था। श्री शुक्ला ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की तीन पुत्रियां थीं ऋद्धि, सिद्धि और संज्ञा। ऋद्धि सिद्धि का विवाह भगवान चंद्रशेखर और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र भगवान गणेश से हुआ था। तीसरी पुत्री संज्ञा का विवाह महर्षि कश्यप और देवी अदिति के पुत्र भगवान सूर्य नरायन से हुआ था। यमराज, यमुना, कालिंदी व अश्विनी कुमार इनकी ही संतानें है।
भारत कोल्ड स्टोरेज में विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन किया गया। विद्वान आचार्यों ने पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। विपिन दीक्षित ने यजमान के रूप में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और हवन किया। इस मौके पर दिनेश चंद्र अग्निहोत्री, अनूप दुबे, कमल दुबे, टनटन दीक्षित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भोलानाथ दुबे धर्मशाला में स्थापित विश्वकर्मा की मूर्ति पर सुबह माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा हवन आदि किया गया। इस मौके पर रामप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, राकेश शर्मा, शंकर शर्मा, संजू शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अमित शर्मा, किशन शर्मा, सचिन शर्मा, दिलीप शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आचार्य अरविंद ने हवन पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। सीएमएस डॉ शक्ति बसु ने पूजन अर्चन किया। इस मौके पर अस्पताल के कई कर्मी मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *