सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम बतौर मेहमान ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले हैं। तीनों अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस’ का प्रमोशन करेंगे। इस दौरान वे कई रोचक किस्से भी सुनाएंगे। सैफ अपना किस्सा बताते हैं कि जब सारा छोटी थी तो वह उन्हें गाने से मना कर देती थी।

अर्चना पूरन सिंह शो में सैफ अली खान और कपिल शर्मा से पूछती हैं कि वह बच्चों को कौन सी लोरी सुनाते हैं। सैफ कहते है कि सभी गाने एलेक्सा पर होते हैं। तब कपिल बताते हैं कि वह अपनी बेटी के लिए बेबी शार्क लगा देते हैं, ‘छोटा बच्चा है ना उसे कुछ भी सुनाओ पता नहीं चलता। जो डेढ़ साल का है ना जैसे मेरी बेटी उसको मैं वो लगाके देता हूं बेबी शॉर्क डू डू डू।‘

आगे सैफ कहते हैं कि ‘जब सारा छोटी थी तो मैं गाता था एक गाना, समरटाइम बोलके अंग्रेजी लोरी है और सारा बहुत छोटी थी उस टाइम पे, उसने आंख खोल के बोला, “अब्बा प्लीज मत गाओ”, तब से मैं गाना नहीं गाता। यहां तक कि बच्चे भी कहते हैं मत गाओ।‘

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *