नरेंद्र वर्मा

फिरोजाबाद। नगर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई क्षेत्रों में भीषण गंदगी से मच्छरों का प्रकोप व्याप्त है। जलेसर रोड स्थित खत्ते पर तवेले वाले भैंस बांधते है। वहां गंदगी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मच्छर और गंदगी के कारण घर-घर बीमारी फैल रही है। भीषण गंदगी के कारण डेंगू और वायरल के चलते अस्पतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है।
जलेसर रोड स्थित खत्ते के आसपास कई लोग भैंस पालते हैं। जिसके चलते भीषण गंदगी रहती है।
गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप व्याप्त है। जिसके चलते वायरल और डेंगू बुखार से कई लोग पीड़ित हैं।
क्षेत्र की गलियों में भी नियमित सफाई ना होने के कारण स्थान स्थान पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की संभावना प्रबल हैं।

*क्रोसर*
*व्यापक गंदगी से क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हुआ*
*की लोगों के पशु बांधने से भी रहती है गन्दगी*

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *