ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

औरैया/सहायल विकासखंड सहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहायल के मजरा मान धबन में दो दिन से हो रही बारिश में एक कच्चा मकान भर-भराकर गिर पड़ा इससे परिवार बेघर हो गया,वही मकान में बंधी तीन बकरियां दबकर मर गई ,पीड़ित राकेश बाबू के परिवार के लोगों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
क्षेत्र के मान धबन गांव के रहने वाले राकेश बाबू मजदूरी करता है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण उसे मजदूरी भी नहीं मिली थी। गुरुवार की रात अपने तीन बच्चों व पत्नी सहित कच्चे मकान में बैठा था तभी उसके मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मकान गिरने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी वहाँ पहुँच गए ,जिसके बाद मलबे में दवी बकरियों को निकाला ,हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। गृहस्वामी राकेश बाबू ने बताया कई बार प्रधान से सरकारी आवास दिलाने की मांग की लेकिन आज तक उन्हें आवास नहीं मिला। मकान में बंधी तीन बकरियों के दब जाने से उनकी मौत हो गई ,वही मकान के अंदर रखा सारा सामान दबकर बर्बाद हो गया,मकान गिरने से उनका परिवार बेघर हो गया।वही राकेश बाबू की पत्नी व बच्चो ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *