कस्बे में विकास कराने के लिए सभासद प्रस्ताव देकर शीघ्र कराने की मांग रख

बांगरमऊ उन्नाव 18 सितम्बर
नगर का विकास कराने , पाइप लाइन डलवाने , नगर में एक सुंदर पार्क बनवाने तथा सोलर लाइट लगवाने के संबंध में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में सभासद आनंद सिंह अर्कवंशी ने कई प्रस्ताव देकर दिए गए कार्य शीघ्र कराने की मांग की है ।
वार्ड नंबर 5 के सभासद आनंद सिंह अर्कवंशी ने नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में नगर के मुख्य तिराहे एवं चौराहे जैसे नानामऊ तिराहा , लखनऊ रोड चौराहा , तिकोनिया पार्क तिराहा , संडीला रोड का सुंदरीकरण कराए जाने के साथ ही नगर में एक सुंदर पार्क बनवाए जाने का प्रस्ताव दिया है । इसके अलावा नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में खाली पड़ी भूमि पर बारात घर या अंबेडकर पार्क का निर्माण कराए जाने की मांग की है । दिए गए प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि नगर के प्रत्येक वार्ड में कम से कम पांच – पांच सोलर लाइट लगवाई जाएं इसके साथ ही मोहल्ला पटेल नगर में नगर पालिका की जर्जर दुकानों के स्थान पर नई दो मंजिला दुकानें बनवाई जाएं ।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *