बिग बॉस ओटीटी का कल रात ग्रैंड फिनाले के साथ सफर खत्म हो गया है। रियलिटी टीवी शोज स्टार दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी विनर का खिताब जीत लिया है। बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी के साथ दिव्या को 25 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है।

बिग बॉस ओटीटी विनर ने अपने बड़े दिन पर केक काटा और जश्न मनाया। वरुण सूद इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने अभिनेत्री की जीत पर खूब प्रशंसा की। साथ इंस्टाग्राम स्टारो में वरुण ने दिव्या के इवेंट में एक झलक शेयर की और लिखा, ‘आप पर गर्व है।’

खिताब जीतने के बाद दिव्या अग्रवाल ने यह भी साबित कर दिया है कि वो सच में रियलिटी शो की क्वीन हैं। दिव्या ने बिग बॉस में ओटीटी में दौरान ही ये ऐलान कर दिया था कि वो शो जीतने आई हैं और उन्होंने जीत भी लिया है।

बिग बॉस ओटीटी का ग्रैंड फिनाले फुल ऑफ एंटरटेनिंग और एक ब्लॉकबस्टर शाम से कम नहीं था! एपिसोड में जेनेलिया और रितेश देशमुख ने घर में एंट्री की और कुछ मजेदार गेम्स खेल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *