बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनके पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं. रणवीर और दीपिका काम बीजी होने के बावजूद एक दूसरे को क्वालिटी टाइम देना पसंद करते हैं.

आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान दीपिका ने रणवीर से पूछा, “तुम घर कब आओगे?” इसपर रणवीर ने कहा, “खाना गर्म कर लो बाबू. मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं.” इसके साथ ही रणवीर ने दीपिका को टैग करते हुए किस वाला इमोजी भी शेयर किया.

जल्द ही दीपिका शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी. इसके साथ ही उनके पास अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म भी है. वहीं, दीपिका के पास प्रभास और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ भी है. दूसरी ओर, रणवीर सर्कस में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज के साथ दिखाई देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *