इटावा । समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और इटावा के सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया के द्वारा सरकार के विकास कार्यो के दावों पर दी अपनी प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि इटावा में योगी सरकार का कोई भी काम नहीं दिखाई दे रहा है भाजपाई केवल ख्याली पुलाव बनाने का सपना जनता को दिखा रहे हैं।विश्व प्रसिद्ध इटावा सफारी पार्क में लाइन सफारी आज तक योगी सरकार नही खोल सकी । इससे पर्यटक मायूस तो है ही राजस्व का भी बड़ा नुकसान हो रहा है।पंचनदा पर डैम का सपना पूरी तरह से अधूरा है।रामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज आज तक नहीं बन सका है। उन्होंने चकरनगर क्षेत्र क्षेत्र में भाजपा द्वारा किए गए कामो   की भी याद दिलाई उन्होंने कहा कि  रूरा गांव का पुल  भी अभी तक नहीं बना है वही समिति धार का पुल भी अभी अधर में ही हैचम्बल नदी पर महुआसूड़ा गॉव में बनने वाला पुल क्या बन पायाब सरेहर में बाईपास कब बना किसी को पता है क्या

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *