नवीन पांडेय

कुसमरा। नगर के इटावा मार्ग पर आरएस पेट्रोल पंप के सामने तेजगति से आ रहे डम्फर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी, जिससे तीन बाइक सबार युवक घाय हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए किशनी सीएचसी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सैफई रैफर कर दिया।
रविवार की सांय इटावा रोड आरएस पेट्रोल के सामने किशनी की तरफ से आ रहे तेजगति डम्फर ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सबार सचिन पुत्र छोटेलाल, अंशुल पुत्र मनोज निवासीगण आलीपुर खेड़ा व एक अज्ञात युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए किशनी सीएचसी भेजा, जहाँ घायलों की गंभीर हालत देखते चिकित्सकों ने सैफई रैफर कर दिया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *