टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों मालदीव में वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। वो फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे रही हैं।

अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऑरेंज रंग की फ्लॉरल स्विमसूट में नजर आ रही हैं। उनके बाल भीगे हुए हैं और वो पानी में खडे़ होकर कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गाना ‘तेरा होने लगा हूं’ सुनाई दे रही है। इस वीडियो में अविका के बोल्ड अवतार ने सभी को चौंका दिया है। यहां देखें उनका वायरल हो रहा ये वीडियो-

अविका गौर ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ खास नहीं लिखा लेकिन एक दिल का इमोजी शेयर किया है। मालूम होता है कि उनका ये वीडियो बॉयफ्रेंड ने लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *