सुबोध पाठक

जसवंतनगर। प्लॉट बिक्री के नाम पर नामजदों ने आठ लाख रुपए हड़ लिए। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

नगला तौर की रहने वाली अर्चना मिश्रा पत्नी चक्रेश मिश्रा ने थाना कोतवाली जसवंतनगर में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ नामजद लोगों को उसने प्लॉट लेने के लिए ₹ आठ लाख नगद व चेक के माध्यम से दिए थे। एक साल तक बैनामा नहीं दिया गया बाद में रुपए देने से भी इनकार कर दिया गया। जब पिछली बार एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया तो थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था तब उसने एक लाख रुपए बैंक खाते में दिए तथा वाकी सात लाख रुपए वापस देने के लिए 15 सितंबर की तारीख निर्धारित की थी जो स्टांप पर भी लिखित है। किंतु विपक्षियों ने अभी तक कोई रुपया वापस नहीं दिया है। पीड़िता ने फिर से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *