पॉप्युलर शॉपिंग वेबसाइट Flipkart एक बार फिर से अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए बड़ी सेल लेकर आ रही है। फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज (Flipkart Big Billion Days) सेल का ऐलान कर दिया गया है।

बैंक ऑफर्स की बात की जाये तो इस सेल में एक्सिस बैंक, ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर 10 फीसदी का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Paytm वॉलेट और UPI ट्रांजैक्शंस के जरिए भुगतान करने पर एश्योर्ड कैशबैक मिलेगा।

Flipkart Big Billion Days 2021 में कई कंपनियों के स्मार्टफोन्स को भारी डिस्कॉउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इसी तरह, स्मार्टवॉच, पावर बैंक, हेडफ़ोन और स्पीकर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ पर 80 प्रतिशत तक की छूट, स्मार्ट टीवी पर 70 प्रतिशत तक की छूट और स्मार्टबाय सहित फ्लिपकार्ट ब्रांडों द्वारा पेश किए जाने वाले डिवाइस पर 80 प्रतिशत तक की छूट ग्राहकों को मिलेगी।

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में Moto G60 स्मार्टफोन को ग्राहक सिर्फ 15,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वहीं Motorola edge 20 fusion 5G को 19,999 रुपये और Moto G40 Fusion को 12,999 रुपये में खरीदकर घर ले जाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *