इन दिनों बिग बॉस मराठी का तीसरा सीजन टीवी पर खूब धूम मचा रहा है.एक्ट्रेस स्नेहा वाग ने भी हिस्सा लिया है. पिछले दिनों वो अपने दो तलाकों को लेकर बात करते हुए नजर आईं थी. एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अब उनकी लताड़ लगाई हैं.

काम्या ने स्नेहा पर बरसते हुए ट्वीट किया और कहा कि, “आप बिग बॉस में आना चाहती थी आपने अच्छा किया, लेकिन फिर विक्टिम कार्ड क्यों खेल रही हों. तुम्हारी पहली शादी के बारे में नहीं जानती, लेकिन फिर दूसरी… आप सिर्फ खेल जीतने के ये कहानियां नहीं बिग बॉस में नहीं लानी चाहिए. तुम जानती हो कि मैं फैक्ट्स बाहर ला सकती हूं. गंदा खेल मत खेलो स्नेहा, गुड लक!”

काम्या पंजाबी खुद सलमान खान के शो बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुकी हैं. वो बिग बॉस का काफी फॉलो भी करती हैं और अक्सर उनके कंटेस्टेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *