लंबे, घने बाल लड़कियों को बेहद पंसद होते हैं। मगर इसके लिए बालों को खास केयर की जरूरत होती है। मगर अक्सर कई लड़कियों को रूखे व उलझे बालों की परेशानी रहती है। इसके अलावा कई बार तो बालों पर गांठें भी पड़ने लगती है। अगर आप भी इससे परेशान है तो हेयर केयर में कुछ खास टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

कई लड़कियां किसी खास मौके पर बालों को धोने के बाद कंडीशनर लगाती है। मगर असल में इसे हर बार लगाना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार कंडीशनर बालों की सुरक्षा के लिए एक लेयर बना देता है। इससे बालों का धूप- धूल से बचाव रहता है।

अक्सर लड़कियां बालों को सुलझाने में भी पतली व बारीक दांतों वाली कंघी यूद करती है। मगर इससे बाल जल्दी नहीं सुलझते हैं। साथ ही हेयर फॉल की समस्या बढ़ती है। इसलिए बालों को सुलझाने के लिए हमेशा मोटे व चौड़े दांतों वाली कंघी इस्तेमाल करें।

ऐसे में इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए हफ्ते में 1-2 बार हेयर पैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, आंवला, शिकाकाई, रीठा आदि का पाउडर मिलाकर बालों पर लगा सकती है। इसके अलावा बालों पर दही, शहद व केला का हेयर पैक भी लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *