मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI) पदों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं. विभाग में स्‍पोर्ट्स कोटे के तहत 19 साल बाद यह भर्ती हो रही है. आवेदन करने की लास्‍ट डेट 27 सितंबर निर्धारित है.

इच्छुक उम्मीदवार recruitment.mppolice.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्‍मीदवारों को 04 अक्टूबर तक अपने फॉर्म में संशोधन करने का मौका दिया जाएगा. बता दें कि कांस्टेबल के 50 और सब-इंस्पेक्टर (SI) के 10 रिक्‍त पदों पर उम्‍मीदवारों की भर्ती की जानी है.

कांस्‍टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास उम्‍मीदवार अप्‍लाई कर सकते हैं जबकि SI भर्ती के लिए उम्‍मीदवार को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. चयनित उम्‍मीदवारों को पदानुसार क्रमश: 19,500/- से 62,000/- रुपये तक और 36,200/- से 1,14,800/- रुपये तक मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *