रूखी त्वचा छूने में खुरदरी और दर्दनाक होती है. रूखी त्वचा कुपोषित और सुस्त दिखती है. इसके अलावा खुजली और रेडनेस की समस्या का भी सामना करना पड़ता है.

रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन के साथ हेल्दी फूड्स का सेवन करना भी जरूरी है.त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करने के लिए आप कौन से फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं आइए जानें.

पानी

रूखी त्वचा का इलाज करने की बात आती है, तो पहला और सबसे महत्वपूर्ण कारक पानी होता है. पानी आपकी कोशिकाओं को फिर से हाइड्रेट करता है. होमियोस्टैसिस को बनाए रखता है.

सोया

शाकाहारी फूड्स में, ये सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है. इसके अलावा, सोया में आइसोफ्लेवोन्स की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेजन को बेहतर करके झुर्रियों को रोकने में मदद कर सकता है. प्रोटीन के लिए सोया दूध या टोफू दोनों ही अच्छे विकल्प हैं.

फिश

ये ओमेगा -3 फैट का एक अच्छा स्रोत है, जो हमारे शरीर द्वारा निर्मित नहीं होते हैं, लेकिन कोशिका झिल्ली के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं. सप्ताह में दो बार फिश खा सकते हैं या अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए ओमेगा -3 समृद्ध फूड्स का सेवन कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *