ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौथना निवासी प्रवेंद्र कुमार की पत्नी संध्या को प्रसव के दौरान इलाज के समय पहले बच्चा और बाद में जच्चा की मौत हो गई थी संध्या के पिता जोगेद्रं सिह चौहान निवासी मकरंदपुर थाना किशनी जनपद मैनपुरी ने दहेज के लिए प्रताडित कर इलाज मे लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था मामले में गुरुवार को संध्या की पिता की तहरीर पर संध्या के पति प्रवेंद्र सहित पांच लोगो के विरूद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित कर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है उन्होंने बताया अपनी पुत्री संध्या की शादी दो वर्ष पहले की थी उसी समय से उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडित किया जा रहा था थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया पीडित की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपित प्रवेंद्र को जेल भेज दिया गया है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *