ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

भारत विकास परिषद शाखा औरैया द्वारा संस्कृत विकास सप्ताह के अंतर्गत कल तारीख दिन गुरुवार को चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय मैं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 बच्चों ने भाग लिया प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों के लिए प्राकृतिक दृश्य एवं 9 से 12 के बच्चों के लिए कोविड-19 से बचाव से संबंधित चित्र बनाने के लिए कहा गया था इस कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय महासचिव श्री अशोक त्रिपाठी जी, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ रमेश शुक्ला जी, जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल जी ,शाखा अध्यक्ष एडवोकेट देवेन्द्र त्रिपाठी जी, सचिव अंकित गहोई जी, कोषाध्यक्ष हरमिंदर सिंह जी , श्री जितेन्द्र सिंह तोमर जी,श्री प्रेमनारायण मिश्रा जी, श्री सौरभ पुरवार जी ,श्री राकेश गुप्ता जी, श्री कुलदीप सोनी जी, श्री राजेश बाजपेई जी, आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री गोपाल जी वर्मा एवं श्री कुलदीप जी सोनी जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *