राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की ओर से सलाह दिए जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें अपने ही राज्य तक सीमित रहने की नसीहत दी है।

अशोक गहलोत ने कहा था कि मैं उम्मीद करता हूं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। इस सलाह को लेकर अशोक गहलोत पर बरसते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा वे राजस्थान पर ध्यान दें।

दरअसल अशोक गहलोत ने 19 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम एक पत्र ट्वीट किया था और कहा था कि मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे कांग्रेस का नुकसान हो।

हालांकि इस तरह से अशोक गहलोत का नसीहत देना कैप्टन अमरिंदर सिंह को रास नहीं आया है और उन्होंने सलाह दी है कि वे राजस्थान को संभालें। उनके इस बयान से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *