उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 16 अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला किया है. राज्य में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी स्कूल खोले जाएंगे. इस बारे में मुख्यमंत्री आदित्य योगी के साथ एक बैठक में फैसला लिया गया.

यूपी के लोकभवन में सीएम योगी के साथ हुई बैठक में यह फैसला किया गया है कि यहां 16 अगस्त से स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा।

राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा इस मामले पर दोपहर 2.30 बजे से बैठक करेंगे। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा उन्हें अपने अभिवावकों से लिखित सहमति पत्र भी लाना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में 50 फीसदी बच्चे ही स्कूल जाएंगे. यानी बच्चे अल्टर्नेट डे स्कूल जाएंगे. इस बारे में आधिकारिक घोषणा उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *