ए, के, सिंह संवाददाता जनपद औरैया

कंचौसी/औरैया महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा तथा जनस्वास्थ्य विभाग आपसी तालमेल के साथ विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, ताकि महिलाओं को सही पोषण एवं बच्चों के कुपोषण से बचाया जा सके। पोषण माह के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर घसाकापुरवा गांव आयर्वेद अस्पताल कंचौसी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आरती शर्मा ने प्राथमिक विद्यालय में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाओं के साथ बैठक कर बच्चो को सही पोषण के बारे में बताया और योग करवाकर योग की जानकारी दी उन्होंने बताया योग करने से शरीर निरोगी रहता है और महिलाओं को दवाएं वितरण की ।इस मौके पर वितला देवी ,शांति देवी ,सरोज ,रामवती,सियादेवी आदि महिलाएं मौजूद रहे

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *